बीआईटी : 18 को होगी लालपुर सेंटर की डिग्री डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी

 

टीम एबीएन, रांची। बीआईटी के लालपुर सेंटर की सातवीं डिग्री डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी 18 दिसंबर को आयोजित की गयी है। कोविड के कारण दो साल यह सेरेमनी ऑनलाइन हुई थी। इस बार यह डिग्री वितरण समारोह ऑफलाइन कॉलेज कैंपस में होगा। 

मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो होंगे। उनके अलावा बीआईटी मेसरा के डीन पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज निशा गुप्ता भी उपस्थित रहेंगी। इस समारोह में कुल 583 स्टूडेंट्स को डिग्री दी जायेगी। इनमें बीबीए, बीसीए, एमबीए, एमसीए और पीएचडी तक के छात्र शामिल हैं। जानकारी के अनुसार यूजी के 389 स्टूडेंट्स, पीजी के 184 स्टूडेंट्स और पीएचडी के 10 स्टूडेंट्स को डिग्री देनी है। सेरेमनी में सभी स्टूडेंट्स को पारंपरिक डेस में आने को कहा गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse