रांची में होने वाले पांचवें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होगा 32 देशों के फिल्मों का प्रदर्शन

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल जिफ्फा और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय परिसर, मोरहाबादी, रांची में 17 और 18 दिसंबर को 5 वां झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2022 जिफ़्फा आयोजित किया जायेगा। जिफ्फा के कार्यकारी अध्यक्ष सह प्रवक्ता सुनील सिंह बादल, संयोजक विनय मेहता, सह संयोजक पंकज कुमार और समन्वयक सुजीत उपाध्याय ने आज यहां संवाददाताओं को संयुक्त रूप से यह जानकारी दी। इस मौके पर सेलिब्रेटी मैनेजमेंट के प्रमुख डॉ आरिफ नासिर बट और सात्विक आनंद भी मौजूद थे।

मंत्री हफीजुल हसन करेंगे अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन
उन्होंने बताया कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर, मोरहाबादी, रांची में 17 दिसंबर को 5 वां झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2022 का भव्य उद्घाटन यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में सुबह 11.30 बजे झारखंड के कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री हफीजुल हसन करेंगे। झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर तथा बन्ना गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो तपन कुमार शांडिल्य तथा अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में भारत सहित 32 देशों से आयी 134 फिल्मों में से चयनित 53 फिल्मों को 225 दर्शकों की क्षमता वाले विश्वविद्यालय के हॉल में 5 एलईडी स्क्रीन के माध्यम से निशुल्क प्रदर्शित किया जायेगा।

स्कूलों से छात्रों को भेजने का किया गया अनुरोध
17 दिसंबर की संध्या प्रसिद्ध लोक कलाकार भिखारी ठाकुर के जन्मदिवस के अवसर पर रूपांतर नाट्य मंच, गोरखपुर की ओर से भिखारी ठाकुर पर केंद्रित सुनील जायसवाल निर्देशित नाटक कहन भिखारी का मंचन होगा। 15 लघु और डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के अलावा नागपुरी, खोरठा और झारखंड की संथाली भाषा की फिल्में भी दोनों दिन शोकेस होंगी। इसमें स्कूलों से छात्रों को भेजने का भी अनुरोध किया गया है। पूर्व की भांति भारत सरकार के सौजन्य से प्राप्त बच्चों की 6 फिल्मों की विशेष रूप से स्क्रीनिंग शेड्यूल कार्यक्रम स्थल पर रखा जायेगा। झारखंड के कलाकारों के साथ झारखंडी व्यंजनों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता बढ़ाने के लिए झारखंड फूड स्टॉल और झारखंड लोक नृत्य की प्रस्तुति भी होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse