चरही : बहेरा मुखिया ने उमवि फुसरी में किया प्लान इंडिया की शुरुआत

 

टीम एबीएन, चरही। चुरचू प्रखंड के बहेरा पंचायत उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुसरी में मुखिया देवकी महतो के द्वारा प्लान इंडिया को विधिवत शुभारंभ किया। श्री महतो ने कहा कि इस एनजीओ के खुलने से बहेरा पंचायत के बालिकाओं को लाभ होगा संगठन के कॉर्डिनेटर हरीश हाशमी ने लोगों को आश्वस्त किया है कि प्लान इंडिया एक राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकृत गैर-लाभकारी संगठन है। जिसका उद्देश्य है कि बच्चों के अधिकारों और लड़कियों के समानता को आगे बढ़ाना है। कमजोर तथा वहिष्कृत बच्चों, उनके परिवारों और समुदायों के जीवन में एक स्थायी प्रभाव पैदा करना है। 

वर्ष 1979 से प्लान इंडिया ने लाखों बच्चों के जीवन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं, एक स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण, आजीविका के अवसर और महत्वपूर्ण जीवन निर्णयों में भागीदारी प्रदान करके उनके जीवन में सुधार किया जायेगा।
मौके पे एनजीओ कॉर्डिनेटर हरीश हाशमी, अलका कुमारी, उपमुखिया शिवचंद मुर्मू, अमित रॉय, आजादी प्रवीण, रामलाल सोरेन, जय सोरेन, मुस्कान प्रवीण, विनोद कुमार केसरी, उपेंद्र, सब्बा प्रवीण, सुहाना प्रवीण, मुकान प्रवीण, नुरेसा प्रवीण, सानिया प्रवीण, चांदनी प्रवीण, तनुजा खातून, रुखसाना खातून, कुती मुर्मू, साहिन प्रवीन सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse