एसबीआई के बाद एचडीएफसी ने भी बढ़ायी एफडी पर ब्याज दरें

 

एबीएन बिजनेस डेस्क। देश के सबसे फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट भारतीय स्टेट बैंक ने 13 जनवरी को फिक्सड डिपॉजिट की रेट में बढ़ाेतरी की घोषणा की थी। इसके ठीक एक दिन बाद बुधवार को निजी क्षेत्र के बड़े बैंक एचडीएफसी ने भी ऐसी ही घोषणा कर ग्राहकों को जाते साल में खुशखबरी दी है। 

एचडीएफसी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार दो करोड़ से कम के एफडी पर नई दरें 14 दिसंबर 2022 से ही प्रभावी होंगी। नई दरों के अनुसार अब ग्राहकों को 7 प्रतिशत की दर तक से एफडी पर ब्याज का लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने भी बैंक एफडी की दरों में बढ़ाेतरी का ऐलान किया था। बैंक ने 2 करोड़ रुपए से कम की एफडी के लिए ब्याज दरों को बढ़ाया था और नई दरों को 13 दिसंबर से ही लागू कर दिया गया था। गौरतलब है कि इससे पहले एसबीआई ने 22 अक्टूबर 2022 को फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में संशोधन किया था।

 

क्या होंगी ब्याज दरें

  • 7-14 दिन 3 प्रतिशत
  • 15-29 दिन 3 प्रतिशत
  • 30-45 दिन 3.5 प्रतिशत
  • 46-60 दिन 4.50 प्रतिशत
  • 61-89 दिन 4.50 प्रतिशत
  • 9 महीना 1 दिन से 1 साल तक 6 प्रतिशत
  • 1 साल से 15 महीने 6.50 प्रतिशत
  • 15 साल से 18 महीने 7 प्रतिशत
  • 18 महीने से 21 महीने तक 7 प्रतिशत
  • 21 से 2 साल तक 7 प्रतिशत
  • 2 साल 1 दिन से 3 साल तक 7 प्रतिशत
  • 3 साल 1 दिन से 5 साल तक 7 प्रतिशत
  • 5 साल 1 दिन से 10 साल तक 7 प्रतिशत

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse