एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। मध्यप्रदेश के खेल प्रेमी दिसम्बर माह में लगातार अलग-अलग खेलों की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के रोमांचक मुकाबलों के साक्षी बन रहे हैं। हाल ही में भोपाल में 65वीं राष्ट्रीय शूटिंग पिस्टल चैंपियनशिप का आयोजन हुआ।
मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी में 12 दिसम्बर से राष्ट्रीय जूनियर घुड़सवारी प्रतियोगिता चल रही है। अब 20 दिसम्बर से भोपाल के बॉक्सिंग प्रेमी देश की विख्यात महिला बॉक्सर्स को अपने शानदार पंच से प्रतिद्वंदियों को धराशायी होते हुए देखेंगे।
370 महिला बॉक्सर्स लेंगी हिस्सा : भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम के नये मार्शल आर्ट हॉल में 20 से 26 दिसंबर 2022 तक देश की 370 महिला बॉक्सर्स 6वीं एलीट राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप का हिस्सा होंगी। मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की 12 बॉक्सर्स अलग-अलग वेट कैटेगरी में भाग लेंगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse