टीम एबीएन, पलामू/ रांची। पलामू जिले के छत्तरपुर अनुमंडल मुख्यालय के नौडीहा बाजार प्रखंड अंतर्गत करकट्टा पंचायत के तहत लगभग तीन हजार फीट ऊंची पहाड़ी पर बसा पाल्हे गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। इस गांव में आदिम जनजाति व खरवार जाति के लोग बसे हुए है। आजादी के 75 वर्ष बाद भी इस गांव के लोग सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छ एवं शुद्ध पीने के पानी से वंचित हैं।
विद्यालय भवन होते हुए भी विद्यालय में कक्षाएं संचालित नहीं होती है। गांव में आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र नहीं है।पेयजल हेतु पूरे गांव में एक भी चापानल नहीं है। पूरे गांव में केवल एक पुराना जीर्ण-शीर्ण कुंआ है, उसी से पूरे गांव के लोगों की प्यास बुझती है। गांव की आबादी में 15 आदिम जनजाति, 15 खरवार जाति एवं 12 रिखी मुनि हैं। अति संवेदनशील व अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र होने के कारण आजतक कोई भी जन प्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी उस गांव में नहीं पहुंचे।
मोटरसाइकिल व पैदल पथ के रास्ते पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर व युवा नेता प्रशांत किशोर उर्फ बंकू के साथ तीन हजार फीट ऊँचाई पर बसे पाल्हे गांव पहुंचे। चारों तरफ पहाड़ों से घिरे उक्त गांव में जान जोखिम में डालकर पहुंचे पूर्व मंत्री श्री किशोर ने गांव के सभी आदिम जनजाति व खरवार जाति के ग्रामीण पुरुष व महिलाओं से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। श्री किशोर ने ठंड से बचने हेतु गांव के 70 से 80 ग्रामीणों के बीच कम्बल का वितरण किये और सभी को आश्वासत किया कि गांव में जल्दी ही पीने का शुद्ध पानी, सड़क, बिजली, आंगनबाड़ी केंद्र, इलाज हेतु स्वास्थ्य उपकेंद्र की समुचित व्यवस्था कराई जायेगी। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि नौडीहा बाजार के सरईडीह से 13 किलोमीटर तक उक्त सड़क का निर्माण कराया जायेगा।
वहीं हर गांव से 12 किलोमीटर दूरी तय कर घोर जंगल के रास्ते स्कूल जाते है परहिया व खरवार के बच्चे, इन्हें रास्ते मे रोककर श्री किशोर ने बात किया और समस्याओं से अवगत हुए वही प्रशांत किशोर ने सभी बच्चों को मिठाई व टॉफी खाने के लिए पैसे दिए। इनके साथ अशोक सोनी, मुखिया प्रतिनिधि रामबली पासवान, नौडीहा प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि अमरेश श्रीवास्तव उर्फ मुन्ना जी, राजीव रंजन उपाध्याय, राकेश कुमार सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse