बड़कागांव : 15 दिवसीय शीतकालीन तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर शुरू

 

टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के प्रांगण में आज 15 दिवसीय शीतकालीन तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया गया। यह महत्वाकांक्षी प्रशिक्षण अभियान 14 दिसंबर से 28 दिसंबर 2022 तक चलेगा। शिविर का उद्घाटन परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक शिवम श्रीवास्तव एवं अध्यक्षा जागृति महिला संघ मीनाक्षी श्रीवास्तव ने किया। 

युवाओं को एक नई उड़ान देने वाले इस खास मौके पर सीजीएम शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि एनटीपीसी और तीरंदाजी एक दूसरे का पर्याय है। जहां एनटीपीसी है वहां तीरंदाजी है और जहां तीरंदाजी होगी वहां एनटीपीसी होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस खेल और इस खेल के खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए एनटीपीसी पकरी बरवाडीह परियोजना कोई कसर नहीं छोड़ेगी। 

शिविर इसी दिशा में एक और कदम है जहां बच्चे 15 दिनों तक प्रशिक्षित कोच के कुशल मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। मुख्य महाप्रबंधक ने यह भी आश्वासन दिया कि चयनित प्रतिभाशाली बच्चों को आगे भी प्रशिक्षण की व्यवस्था एनटीपीसी द्वारा की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि बीते साल एनटीपीसी के द्वारा तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें आसपास के क्षेत्र से कई बच्चे चयनित हुए थे जिनमें मास्टर बादल कुमार ने हाल ही में खेलो झारखंड खेलो प्रतियोगिता के अंतर्गत तीरंदाजी में जिला स्तर पर स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने बच्चों से यह भी कहा कि शिविर का लाभ उठाएं और जिला और राज्य स्तर ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खेलने के लिए तैयार हों।

सीजीएम शिवम श्रीवास्तव ने बच्चों को याद दिलाया कि आप ही के जैसे बच्चे ओलंपिक्स में खेलने जाते हैं तो ईमानदारी से मेहनत करे।मौके पर परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक शिवम श्रीवास्तव, जागृति महिला संघ की अध्यक्षा मीनाक्षी श्रीवास्तव, हजारीबाग जिला तीरंदाजी संघ के सचिव मनोज कुमार ने बच्चों के साथ तीरंदाजी में हाथ भी आजमायें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse