बड़कागांव : एनटीपीसी ने पश्चिमी पंचायत भवन में बांटा कंबल

 

टीम एबीएन, बड़कागांव। बड़कागांव पश्चिमी पंचायत भवन में जिप सदस्य यासमीन निशा, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, उप मुखिया सत्य देव कुमार के नेतृत्व में एनटीपीसी ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। 

कार्यक्रम में एनटीपीसी के अधिकारी कमलाकांत रजक ने कहा कि मुखिया रंजीत कुमार के नेतृत्व में जितने लोगों को टोकन दिया गया है, उन्हीं को कंबल दिया जाना है जो सक्षम है और पहले से जिनके यहां कंबल है वैसे लोग ना ले ताकि जरूरतमंदों को कंबल मिल सके। जिप सदस्य यासमीन निशा ने कहा समय-समय पर सभी जगह पर कंबल का वितरण किया जायेगा।

मुखिया रंजीत मेहता ने बताया बड़कागांव पश्चिमी पंचायत में 500 कंबल का वितरण किया गया। हमारे पंचायत में जरूरतमंदों का ख्याल रखा जायेगा। मौके पर सांढ मुखिया प्रतिनिधि भीखन महतो, वार्ड सदस्य अनीता देवी, किशोर कुमार, मन्नू चौधरी, बुधन तुरी, रंजीत कुमार, रविंद्र कुमार, शशि तुरी, सरोज कुमार, सनी कुमार सहित सैकड़ों पुरुष महिला मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse