टीम एबीएन, बड़कागांव। बड़कागांव मुखिया संघ के नेतृत्व में प्रखंड के सभी मुखिया ने पंचायतों की समस्याओं के समाधान हेतु उपायुक्त नैंसी सहाय को 6 सूत्री मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में बड़कागांव में बस पड़ाव हूं नहीं होने के कारण बसे रोड पर लगती है। जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
डीएमएफटी मद की राशि ग्राम पंचायत को दिया जाए जिससे प्रखंड का सर्वांगीण विकास हो सके, बड़कागांव मेन चौक में थ्रिवेणी सैनिक अपने कर्मचारियों को ले जाने के लिए 8 से 10 बसे एक साथ प्रवेश करती हैं जिसके कारण जाम की समस्या होती हैं। बड़कागांव प्रखंड के सभी पंचायतों में खनन कंपनियों के द्वारा नि:शुल्क बिजली पानी उपलब्ध कराई जाए, 75% रोजगार ग्राम सभा के स्थानीय लोगों को खनन कंपनियो के द्वारा किया जाये, यहां के लोगों का पलायन रोका जाये, प्रभावित/ विस्थापित ग्राम पंचायतों धूल गर्दा प्रदूषण से बचाव हेतु कोयला सेलिंग शेयर अंश का 30% ग्राम पंचायत को दें।
मौके पर अध्यक्ष रंजीत कुमार, उपाध्यक्ष इलियास अंसारी, कार्यालय सचिव अनिकेत कुमार नायक, कोषाध्यक्ष सुलेखा कुमारी, प्रवक्ता तकरीरमुल्लाह खान, करम राम, पूजा कुमारी, गीता देवी, बेबी कुमारी लीलावती कुमारी सहित अन्य मुखिया उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse