टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। प्रखंड क्षेत्र में आग लगने की घटना लगातार घट रही है। मंगलवार को उमेश बॉडी गेराज में खड़े दो बस में लगी भीषण आग के बाद मंगलवार को ही रात्रि में भैया मनोरंजन प्रसाद के बंद पड़े घर में भीषण आग लग गई, इससे पूर्व बासोबार में पुआल लदे ट्रैक्टर में आग लग गई थी।
मंगलवार की रात्रि बारह बजे पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को आग लगने की जानकारी हुई जिसके बाद थाना प्रभारी अमित कुमार को आग लगने की सूचना दी गई। थाना प्रभारी के फोन करने के बाद रात्रि करीब एक बजे दमकलकर्मी पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास करने लगे पर आग की लपटें इतने तेज थी कि आग पर जल्द काबू नही पाया जा सका। दमकल की गाड़ी में पानी खत्म हो जाने के बाद इंद्रजीत सिन्हा उर्फ इंदु बाबू को रात में नींद से उठाकर उनके कुआं से पानी भरा गया। बुधवार की सुबह तक आग पर काबू पाया जा सका। आगलगी में घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। घर मे पड़े शीशम की लकड़ी को किसी तरह से जेसीबी की सहायता से लकड़ी को निकालकर जलने से बचाया गया।
इस बारे में घर के मालिक स्वर्गीय भैया मनोरंजन के छोटे भाई भैया प्रभात ने बताया कि उनका घर पिछले कुछ वर्षों से बंद था और उनके घर मे एक स्थानीय बिछिप्त ब्यक्ति रह रहा था जिसने पूरा घर मे कूड़ा करकट जमा कर दिया था उन्हें अंदेशा है कि खाना बनाने के दौरान बगल में रखे कूड़ा में भी आग लग गई जिस कारण थोड़ी ही देर में पूरा घर में आग पकड़ लिया। आग से करीब आठ लाख के नुकसान होने का अनुमान है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse