विष्णुगढ़ : जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक के परिजन को मिला दो लाख का चेक

 

टीम एबीएन, विष्णुगढ़। बिष्णुगढ़ प्रखंड के अचलजामु में बैंक आॅफ इंडिया अचलजामू शाखा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक अन्नु देवी पति अशोक शर्मा को दो लाख का चेक दिया गया। साथ ही बैंक आॅफ इंडिया अचलजामू शाखा ने सीएसआर तथा बैंक आॅफ इंडिया स्टार बौंडिग के तहत जरूरतमंद गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरण किया गया। 

मौके पर सिरय पंचायत के पूर्व मुखिया राजेन्द्र कुमार महतो, पूर्व मुखिया हरिश पटेल, मुखिया मोतीलाल महतो करगालो, मुखिया हेमन्ती देवी सिरय, पंचायत समिति सदस्य अमिता देवी अचलजामू, शाखा प्रबंधक सुनिल कुमार सिंह, उप शाखा प्रबंधक उदय कुमार शर्मा, बैंक सखी पुनम देवी, चमेली देवी, तथा पंचायत के गणमान्य व बैंक कर्मी मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse