हजारीबाग : विधायक मनीष जायसवाल बने विभावि के सीनेट सदस्य

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। सदर विधायक मनीष जायसवाल को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग का सीनेट सदस्य मनोनीत किया गया। इस संबंध में झारखंड विधानसभा सचिवालय द्वारा झारखंड विधानसभा के उपसचिव किरण सुमन बखला द्वारा पत्र जारी किया गया। जिसमें झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2000 (यथा अद्यतन संशोधित) की धारा- 18 की उपधारा- 14 के तहत विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के अधिषद् सदस्य के रूप में विधायक मनीष जायसवाल के मनोनयन की सहमति प्रदान की गयी। उच्च शिक्षा में लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम रखने के लिए विश्वविद्यालय की सबसे बड़ी बॉडी सीनेट में जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाता है। इसके अध्यक्ष राज्य के महामहिम राज्यपाल होते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse