डीएवी गांधीनगर : एकदिवसीय आरपी द्विवेदी मेमोरियल कैरम प्रतियोगिता संपन्न

 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 14 12 2022 दिन बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर एवं रिलेशंस के संयुक्त में तत्वावधान में डीएवी गांधीनगर स्कूल में एक दिवसीय स्व आरपी द्विवेदी मेमोरियल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर स्कूल के कई बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। 

मौके पर मुख्य अतिथि स्कूल के प्रचार्य डॉ एसके सिन्हा, विशिष्ठ अतिथि के रूप में समाजसेवी सुरेंद्र जैन, भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, भारतीय जनता पार्टी ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन, खेल प्रशिक्षक गोविंद झा, संजय प्रमाणिक सहित अन्य सभी गणमान्य अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल एव ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। 

आज के प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है : प्रथम -हर्ष कुमार एव समीर कुमार कि रहे। द्वितीय स्थान पर पियूष कुमार एव अरस्लान रहे एव तृतीय स्थान पर आदर्श कुमार एव अनिक कुमार रहे। यह जानकारी अमन ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse