टीम एबीएन, रांची। 13 से 18 दिसंबर 2022 को बीआईटी एक्सटेंशन सेंटर लालपुर में एक पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य प्रतिभागियों को डेटा एनालिसिस पर प्रशिक्षण देना है। आज कार्यशाला के दूसरे दिन 2 सैद्धांतिक सत्र एवं एक प्रायोगिक सत्र का आयोजन किया गया। दिन का पहला सत्र ट्रिपल आईटी, अलाहाबाद के कंप्यूटर साइंस विभाग में कार्यरत डॉ मनीष कुमार ने संचालित किया। उनका विषय डेटा एनालिटिक्स के प्रयोग एवं प्रगति था।
दिन का दूसरा सत्र बीआईटी लालपुर में कार्यरत डॉ कुंतल मुखर्जी ने संभाव्यता वितरण के विषय पर लिया। दिन का अंतिम सत्र जो एक प्रायोगिक सत्र था, वो व्यवहारिक सांख्यिकी पर आधारित था, जिसका संचालन कार्यशाला के आयोजन सचिव डॉ सौमित्रो चक्रवर्ती ने किया। संस्थान की निर्देशिका डॉ वंदना भट्टाचार्जी, संयोजक डॉ पार्थो सारथी बिष्णु एवं सह संयोजक डॉ उमेश प्रसाद भी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse