एबीएन सोशल डेस्क। विश्व हिंदू परिषद के युवा शाखा बजरंग दल जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में आज दिनांक 14 दिसंबर 2022 को संध्या 3:30 बजे जमशेदपुर के गोविंदपुर में एक बैठक की गयी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड में तीन दिवसीय प्रवास के क्रम में आये विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मिलिंद परांडे जी ने कहा भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को कुरुक्षेत्र में कर्तव्य का बोध कराते हुए गीता जी का उपदेश दिया था। श्री कृष्ण ने कहे हैं कि कर्तव्य कितना भी कठिन हो, पर उसे पूर्ण करना ही चाहिए। उन्होंने कहा सदियों धर्म के रास्तों पर चलने वाले को विजय प्राप्त होता है। हमारा हिंदू समाज सदैव से पराक्रमी रहा है। परंतु अंग्रेज इतिहासकारों ने भारतीय योद्धाओं को कमजोर बताकर हमें हीनता का भाव प्रकट कराया है।
उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि आंदोलन से समाज में जाति, पंथ, संप्रदाय जैसे समाज विध्वंसक विचारधारा में परिवर्तन आया है जिससे समरस समाज बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा, आज भी समाज विध्वंसक विचारधारा वाले समाज के द्वारा हिंदू को हिंदू से लड़ा कर समाज में दरार डालने का कार्य कर रही है, ऐसे तत्वों से सचेत रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा वर्तमान परिपेक्ष्य में हिंदुत्व एवं हिंदुत्व चिंतन अब समाज के बीच केंद्र बिंदु बन गया है, यह दृश्य आज के राजनीतिक पटल पर भी स्पष्ट दिखाई देती है। उन्होंने कहा झारखंड में ईसाइयों का मतांतरण, इस्लाम की जिहादी गतिविधि एवं कम्युनिस्ट विचारधारा के नक्सलवाद के कारण हिंदू एवं हिंदुत्व को काफी क्षति पहुंच रही है। मयांमार के रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी मुस्लिमों का घुसपैठ के कारण झारखंड सहित देश के अनेक राज्य के जिलों में आंतरिक सुरक्षा में खतरा बढ़ा है तथा जनसंख्या असंतुलन की स्थिति बनता जा रहा है। उन्होंने कहा देश, राष्ट्र, धर्म और संस्कृति के रक्षार्थ समस्त हिंदू जनमानस को हिंदू संस्कार में दृढ़ीकरण तथा सामाजिक जीवन में प्रमाणिकता के साथ व्यवहार में लाना आवश्यक है।
उन्होंने कहा लगभग 500 साल तक का संघर्ष का परिणाम है भगवान पुरुषोत्तम श्री रामजी का भव्य मंदिर। उन्होंने कहा गौ माता, गंगा माता, भारत माता हमारी सनातन परंपरा की आत्मा है परंतु आज झारखंड में बैठे शीर्ष नेता के द्वारा गौतस्करी को नहीं रोकने का वक्तव्य देकर सनातन संस्कृति अवधारणा को अपमानित करने का काम किया है। उन्होंने कहा आज के जागृत हिंदू को अब हिंसा के बल पर दबाया अथवा सताया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चरण करके किया गया। साथ ही बजरंग दल के कार्यकतार्ओं के द्वारा शौर्य यात्रा करते हुए गोविंदपुर नगर का भ्रमण गगनभेदी नारों के बीच कियेग। कार्यक्रम में क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद कुमार प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, पूज्य महंत प्रचार प्रसार प्रांत प्रमुख संजय कुमार, विभाग मंत्री संजय चौरसिया, जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, मंत्री दीपक वर्मा, विभाग संयोजक जनार्दन पांडेय, सा मंत्री चंद्रिका भगत बजरंग दल संयोजक डॉ भोला लोहरा, महानगर कार्यवाह रविंद्र कुमार, अरुण सिंह, संजय सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता थे। उक्त जानकारी झारखंड विहिप के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse