एबीएन सोशल डेस्क। विश्व हिंदू परिषद रांची महानगर के तत्वावधान में आज दिनांक 13 दिसंबर, 2022 को संध्या 5:30 बजे रांची के बड़ा तालाब स्थित शिव-दुर्गा परिसर में विशिष्टजनों का गोष्ठी की गई। गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड में तीन दिवसीय प्रवास के क्रम में आए विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे जी विशेष रूप से उपस्थित थे।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए मिलिंद परांडे जी ने कहा श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से समाज में जाति, पंथ, संप्रदाय जैसे समाज विध्वंसक विचारधारा में परिवर्तन आया एवं समाज समरस बनने की ओर अग्रसर हुआ। उन्होंने कहा आज भी समाज विध्वंसक व्यक्ति हिंदू को हिंदू से ही टकराने की कुचक्र चलाकर समाज में दरार डालने का कार्य कर रही है, ऐसे तत्वों से सचेत रहने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा वर्तमान परिपेक्ष्य में हिंदुत्व एवं हिंदुत्व चिंतन समाज के बीच केंद्र बिंदु बन गया है, यह दृश्य आज के राजनीतिक पटल पर भी स्पष्ट दिखाई देती है। उन्होंने कहा झारखंड में ईसाइयों का धर्मांतरण, इस्लाम की जिहादी गतिविधि एवं कम्युनिस्ट विचारधारा के नक्सलवाद के कारण हिंदू एवं हिंदुत्व को काफी क्षति पहुंची है। जिहादी घुसपैठ के कारण झारखंड सहित देश के अनेक भागों में आंतरिक खतरा बढ़ा है तथा जनसंख्या असंतुलन की स्थिति बनता जा रहा है। उन्होंने कहा देश, राष्ट्र, धर्म और संस्कृति के रक्षार्थ समस्त हिंदू जनमानस को हिंदू संस्कार में दृढ़ीकरण तथा सामाजिक जीवन में प्रमाणिकता के साथ व्यवहार में लाना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सहित अनेक जनजातीय धर्म योद्धाओं ने सनातन धर्म और संस्कृति के रक्षार्थ संघर्ष करते हुए अपने को बलिदान भी किए हैं, जो हमारे प्रेरणा का स्रोत है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को श्री महावीर मंडल रांची के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने शॉल उड़ाकर सम्मानित किए। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के पटना क्षेत्र अध्यक्ष रामस्वरूप रुंगटा, क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद कुमार, प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, एकल के केंद्रीय टोली सदस्य ओ पी लाल, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, चंद्रकांत राजपत, सुनील गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, मंत्री चंद्रदीप दुबे, विभाग मंत्री किशुन झा, विभाग सहमंत्री विकास सिंह, उपेंद्र रजक, राहुल सिन्हा चंकी, महानगर उपाध्यक्ष गोपाल पारीक, अरुण बुधिया, प्रदीप राजगढ़िया, दयाशंकर ओझा, अर्जुन राम, पार्षद नकुल तिर्की, रंजीत चौरसिया सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उक्त जानकारी विहिप के झारखंड प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse