टीम एबीएन, लोहरदगा। पतंजलि स्वदेशी वितरक इंटरप्राइजेज एवं पतंजलि आरोग्य केंद्र ब्लॉक मोड़ ने आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया, जिसमें अर्थराइटिस, शुगर, ब्लड प्रेशर, अनिद्रा, थकान, कमजोरी, स्त्री रोग, गठिया, बवासीर, पथरी एवं अनेकानेक व्याधि का उपचार आयुर्वेद चिकित्सा, एक्युप्रेशर, एवं प्राकृतिक चिकित्सा से किया गया। शिविर में आयुष विभाग के चिकित्सक डॉ आदित्य पाठक ने कुल 16 मरीजों का इलाज किया।
शिविर में पंचकर्म, षट्कर्म बस्ती क्रिया से शरीर को रोग मुक्त करने के उपाय भी बतलाये। व्याधि के अनुसार आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा उपचार किया गया। मौके पर गायत्री देवी, दिगंबर भगत, प्रकाश महतो, रानी कुजुर, चेरिया देवी, तरुण कुमार, मुकेश कुमार, अनीता वर्मा, अभिषेक मिश्रा, विजय कुमार आदि शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse