टीम एबीएन, लोहरदगा। पावरगंज चौक स्थित देवी मंदिर में मंगलवार को विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। बताते चलें कि नव युवक संघ देवी मंदिर में बन रहे माता के दरबार का काम पूर्ण होने पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। मौके पर पुरोहित वीरेंद्र पाठक, आलोक पाठक एवम जादव राय ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराये।
मौके पर रुद्र पाठ चंडी पाठ, माता का विराजमान नए दरबार में, भव्य भंडार व शाम में हनुमान चालीसा का पाठ और महिला मंडल ने भजन कीर्तन किया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मौके पर समिति के अनूप साहू, श्याम वर्मा, विशाल वर्मा, पंकज वर्मा, पिंकू वर्मा, रवि वर्मा, अमित वर्मा, अनिल, सुनील, प्रज्वल, छोटू, पियूष, मोना, स्वेत, रित्विज उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse