टीम एबीएन, गया/ पटना। तिब्बती धर्मगुरु बिहार के बोधगया में तीन दिनों तक प्रवचन करेंगे। तीन दिवसीय यह प्रवचन 29 से 31 दिसंबर तक बोधगया में होगा जिसमें स्थानीय तिब्बती समुदाय सहित विदेशी अनुयायी भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान धर्मगुरु दलाई लामा की लंबी आयु के लिए प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया जायेगा।
कोरोना काल के बाद धर्मगुरु का यह दूसरा प्रवचन है, जो धर्मशाला से बाहर हो रहा है। धर्मगुरु के इस दौरे को लेकर दलाई लामा ट्रस्ट और केंद्रीय तिब्बती प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के एक प्रवक्ता ने बताया कि धर्मगुरु की टीचिंग के लिए प्रशासन ने अपनी ओर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। खासकर टीचिंग की कवरेज के लिए मीडिया के लोगों के लिए पंजीकरण की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। आॅनलाइन पंजीकरण के साथ ही टीचिंग स्थल बोधगया में भी आॅफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था रहेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse