औषधीय-फलदार पौधे और जैविक खेती की दिशा में अग्रसर हों किसान : आयुक्त

 

  • टेढ़ी-मेढ़ी पगडंडियों को पारकर किसानों के खेत में पहुंचे आयुक्त, लेमन ग्रास की खेती का किया अवलोकन 
  • पलामू आयुक्त जटाशंकर चौधरी ने जीवामृत बनाने की प्रोसेसिंग को भी देखा

टीम एबीएन पलामू/ रांची। आयुक्त जटा शंकर चौधरी आज पंडवा प्रखंड के झरी गांव पहुंचे और गांव की टेढ़ी-मेढ़ी पगडंडियों को पारकर किसानों द्वारा लगाये गये लेमन ग्रास की खेती को देखा और किसानों को लेमनग्रास, पिपरमिंट, तुलसी आदि औषधीय पौधों एवं फलदार पौधों की खेती के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों द्वारा बनाए जा रहे जीवामृत के प्रोसेसिंग को भी देखा और इसे व्यापक तरीके से करने और इसके लिए लोगों को जागरूक करने की अपील की, ताकि पलामू प्रमंडल के अधिक-से-अधिक किसानऔषधीय पौधों, फलदार पौधे एवं जैविक खेती करने की दिशा में अग्रसर हो सके। 

झरी गांव में ओंकार नाथ एवं अन्य 5 किसानों द्वारा 4 एकड़ की भूमि पर लेमन ग्रास की खेती की जा रही है। आयुक्त ने खेती को देख खुशी जाहिर की। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को लेमनग्रास का आॅयल एक्सट्रैक्शन के लिए प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने को लेकर प्रस्ताव भेजने का निदेश दिया, ताकि लेमन ग्रास की खेती करने वाले किसानों को उनके इस उत्पाद का बेहतर फायदा मिल सके। उन्होंने कहा कि पलामू जैसे कम बारिश वाले स्थान पर औषधीय पौधे, फलदार एवं रसदार फलों की खेती की बेहतर संभावनाएं हैं। किसानों ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है, तो उन्हें सफलता मिलेगी। उन्होंने किसानों को भी जागरूक किया। 

उन्होंने कहा कि ऐसी खेती को किसी मवेशी या अन्य जानवर से नुकसान की? भी संभावना कर रहती है और इसमें फायदा ही फायदा नजर आता है। लेमन ग्रास की खेती का अवलोकन के दौरान आयुक्त जटा शंकर चौधरी के साथ पंडवा के प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद, थाना प्रभारी सहित किसान ओंकार नाथ, दुर्गेश पाठक, भीम मेहता बासु, अभिमन्यु मेहता आदि बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। किसानों ने अपनी समस्याएं भी आयुक्त के समक्ष रखी। आयुक्त ने उन्हें भरोसा दिया कि खेती को विस्तार दें। सरकार द्वारा किसानों को हर संभव मदद की जा रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse