टीम एबीएन, बिष्णुगढ़। जेएसएलपीएस ने सोमवार को घरेलू हिंसा तथा महिला प्रताड़ना के रोकथाम को लेकर (कलस्टर) अध्यक्ष सुनीता देवी के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में महिलाओं के द्वारा नारी- नारी की यही पुकार, अब ना सहेंगे अत्याचार, जैसे नारा दिया गया। तथा जेएसएलपीएस के द्वारा बिष्णुगढ़ के सभी सीएलएफ महिलाओं ने मिलकर रंगोली व दीवार लेखन किया गया। साथ ही पीको प्रोजेक्टर के द्वारा वीडियो भी दिखाया गया।
वहीं महिलाओं को जैसे,अपने आप को साफ रखेंगे, बेटा और बेटी को एक समान मानेंगे, भ्रूण हत्या नहीं करेंगे, महिला तस्करी को रोकेंगे, डायन ना किसी को कहेंगे, ना कहने देंगे, डायन प्रथा को रोकेंगे, बाल -विवाह को रोकेंगे, किशोरी शिक्षा को बढ़ावा देंगे, ना दहेज लेंगे, ना दहेज देंगे,जैसे जेंडर शपथ दिलाई गई तथा महिलाओं की सशक्तिकरण पर जोर दिया गया।
मौके पर क्लस्टर अध्यक्ष सुनीता देवी, (कोषाध्यक्ष) नागेश्वरी देवी, बसंती देवी, रीना देवी, बंटी कुमारी, आरती कुमारी, बसंती देवी, सुनीता देवी, कविता देवी, मनीषा कुमारी, अनीता देवी, ममता देवी, रीता देवी, प्रियांशु देवी, चुनिया कुमारी, रूबी देवी, प्रतिमा देवी, बेबी देवी समेत जेएसएलपीएस के सभी महिला मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse