टीम एबीएन, पटना। जिले के सीटेट-बीटेट अभ्यर्थियों पर पुलिस ने एक बार फिर से लाठीचार्ज कर दिया है। नियोजन की मांग को लेकर सड़क पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों को पहले पुलिस ने काफी समझाने बुझाने की कोशिश की। इसके बाद भी जब सीटेट-बीटेट अभ्यर्थी नहीं माने तो पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने अभ्यर्थियों की भीड़ को तितर बितर करने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। शिक्षक अभ्यर्थी नियोजन की मांग को लेकर डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे थे। दरअसल, मंगलवार की सुबह से ही शिक्षक अभ्यर्थी सातवें चरण के शिक्षक नियोजन की मांग को लेकर राजधानी पटना की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें डाकबंगला चौराहे से हटाने के लिए जमकर लाठियां भांजी।
पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा : पटना की सड़कों पर नौकरी बहाली की मांग लेकर उतरे अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार सिर्फ उन्हें आश्वासन दे रही है। उनका नियोजन नहीं किया जा रहा है। तीन महीने पहले भी नौकरी की मांग को लेकर पटना की सड़क पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज किया था। तब तिरंगा लिये शिक्षक अभ्यर्थी पर पटना के एडीएम (लॉ एंड आॅर्डर) केके सिंह ने ताबड़तोड़ लाठियां भांजी थी। इस दौरान उन्होंने तिरंगे का भी सम्मान नहीं किया था। बाद में जबब मामले ने तूल पकड़ा तो जांच की बाद कही गई फिर उन्हें संस्पेड कर दिया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse