कोडरमा : पोषण सखी की बैठक में विधायकों को ज्ञापन सौंपने की तैयारी

 

  • हेमंत सरकार बड़ा दिल दिखाये और पोषण सखी की नौकरी वापस करे : संजय पासवान

टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। पोषण सखी समन्वय समिति (सीटू) की बैठक प्रखंड परिसर स्थित तालाब पार्क में जिलाध्यक्ष गायत्री देवी की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिला सचिव जरीना खातुन ने किया। बैठक में पोषण सखी की नौकरी वापसी के लिए संघर्ष तेज करने पर चर्चा हुई और 19 दिसम्बर से झारखंड विधानसभा की शीतकालीन सत्र के दौरान पोषण सखी के मुद्दे को उठाने के लिए कोडरमा जिला अंतर्गत सभी विधायकों को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत 15 दिसंबर को कोडरमा विधायक नीरा यादव, 16 दिसंबर को बरकट्ठा विधायक अमित यादव और 17 दिसंबर को बरही विधायक अकेला यादव को दर्जनो पोषण सखी ज्ञापन सौंपेगी। 

बैठक को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि झारखंड के छह जिलों मे आंगनबाड़ी मे कार्यरत 10388 पोषण सखी को केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा दिया जाने वाला फंड बंद कर दिए जाने के कारण एक झटके में अप्रैल में हेमन्त सोरेन सरकार ने हटा दिया। आज उनके सामने भूखमरी की स्थिति हो गई है। बच्चो के स्कूल फीस और दवाई के लिए लिए पैसे नहीं जूट रहे हैं। इन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर किया है। सड़क पर भी लड़ाई लड़ रही है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एक तरफ हेमंत सरकार रोज रिक्तियां भरने की बात कर रही है, दूसरी तरफ दस हजार पोषण सखी अपनी नोकरी वापसी के लिए दर दर भटक रही है। इसलिए हेमन्त सरकार बड़ा दिल दिखाये और पोषण सखी की नौकरी वापस करे। 

बैठक में गायत्री पासवान, जरीना खातुन, निशा भारती, आरती देवी, रेखा कुमारी, पिंकी देवी, अनु कुमारी, प्रीति कुमारी, शाहीना प्रवीण, शगुफ़्ता ईशरत, गुलप्सा प्रवीण, मुनेशा खातुन, गुड़िया देवी, कुमारी पुनम, नूरजहां प्रवीण, अंजु कुमारी, मुन्नी देवी, राखी सिंह, अनीता देवी, पिंकी कुमारी, सीमा कुमारी, पार्वती मरांडी आदि पोषण सखी मौजूद थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse