एबीएन सेंट्रल डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हुए काफी ज्यादा समय हो गया है। लेकिन इसके बाद भी उनके फैंस कम नहीं हुए हैं। हाल में ही एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें धोनी के फैन ने अपनी टीशर्ट पर ही उनका ऑटो ग्राफ ले रहा है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
हाल में ही धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे वो अपने एक फैन को उनकी टीशर्ट पर ही ऑटोग्राफ दे रहे हैं। इस वीडियो में धोनी के फैन ने सफेद कलर की टीशर्ट पहन रखी है। धोनी आईपीएल 2022 के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। वो आईपीएल 2023 में एक बार फिर से वापसी कर सकते हैं। इस बार आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसंबर को होनी है।
पिछले सीजन में चेन्नई का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा था। इसके अलावा धोनी ने आईपीएल की शुरुआत में टीम की कप्तानी भी नहीं की थी। उनकी जगह पर जडेजा को टीम का कप्तान बनाया गया था। हालांकि टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें एक बार फिर से कप्तान बना दिया था। फैंस को उम्मीद है कि धोनी इस बार भी टीम की कप्तानी करेंगे। इसके अलावा खुद सीएसके के खिलाड़ी भी उन्हें एक बार फिर से आईपीएल का खिताब उठाता हुए देखना चाहेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse