दारू : सड़क दुर्घटना में एक घायल

 

टीम एबीएन, दारू (हज़ारीबाग)। हीरो बाइक शो रूम के सामने  सोमवार की शाम को अज्ञात बाइक की चपेट में आने से दारू बक्शीडीह निवासी चेतो राम घायल हो गये। घायल ब्यक्ति शाम को काम कर अपने घर जा रहा था, तभी बाइक से उसे ठोकर लग गई जिस कारण वो पिच सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसे माथे में चोट लगी थी।

 घटना की सूचना पाकर पहुंचे लोगों ने उसके घर मे सूचना दी और उसे 108 एम्बुलेंस से इलाज के लिए भेज दिया। घायल को सड़क पर पड़े देख उस रास्ते से गुजर रहे बिष्णुगढ़ थाना की पुलिस भी घायल की मदद के लिए काफी देर तक वहां मौजूद रही। दारू थाना पुलिस के आने के बाद वे बिष्णुगड के लिए रवाना हुए हालांकि इस दौरान 108 एम्बुलेंस की सुबिधा तत्काल नही मिलने पर घायल करीब एक घंटे तक सड़क पर ही पड़ा रहा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse