टीम एबीएन, बरही। न्यायालय के आदेश पर जिले में बरही थाना कांड संख्या 277/16 में फरार प्राथमिकी अभियुक्त व बरही थाना क्षेत्र के तिलैया रोड निपो उर्फ निक्कू कुमार पिता विपिन कुमार के घर पर सोमवार को बरही पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है।
दरअसल, प्राथमिकी अभियुक्त पर बरही थाना में धारा 147, 148, 149, 341, 342, 153, 353, 332, 333, 307, 504, 506 भादवि के तहत प्राथमिकी दर्ज है। प्राथमिकी अभियुक्त कानून की नजरों से फरार चल रहा है। इधर, कोर्ट ने पुलिस को अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चिपकाने का आदेश दिया है। इस कार्रवाई में एसआई मनीषा टोप्पो समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे। उनके साथ बेन्दगी मुखिया सिकंदर राणा, चौकीदार महादेव कुमार भी मौजूद रहे।
पुनि सह थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि अभियुक्त निपो उर्फ नीकु कुमार काफी दिनों से फरार चल रहा है। आज उनके आवास पर इश्तिहार चिपकाया गया है। यदि वह जल्द ही अपने आप को आत्म समर्पण नहीं किया तो अभियुक्त के विरुद्ध कुर्की वारंट जारी किया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse