बड़कागांव : साक्षरता कर्मियों की बैठक में साक्षरता कार्यक्रम को गति देने का निर्णय

 

टीम एबीएन, बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड सभागार में प्रखंड साक्षरता समिति की बैठक बीपीएम विशेश्वर राम के नेतृत्व में किया गया। उक्त बैठक में साक्षरता कार्यक्रम को पुनः गति देने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। सभी साक्षरता कर्मी ने अपने-अपने पंचायत में साक्षरता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम चलाने का संकल्प लिया। 

बैठक में कहा गया कि केंद्र सरकार द्वारा साक्षरता कार्यक्रम को नए नामांकन नवभारत साक्षरता कार्यक्रम देकर आगे बढ़ाने का काम कर रही है। बैठक में प्रेरक नरेश कुमार, मोहम्मद शमीम, कौलेश्वर प्रसाद दांगी, दशरथ कुमार, बलदेव राम, गीता देवी, बालेश्वर महतो, अनीता देवी, कामेश्वर सिंह, उर्मिला देवी, रिंकी देवी, किरण देवी, मुंशी महतो, गिन्नी वर्मा, यशोदा देवी, श्वेता भारती, गेंदिया देवी, अनिल कुमार सहित अन्य प्रेरक शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse