टीम एबीएन, टाटीझरिया। प्रखंड के खैरा पंचायत के बेडमक्का गांव में पशुलालन विभाग टाटीझरिया के चिकित्सक संतोष कुमार ने 12 दिसम्बर को खैरा पंचायत मुखिया कुमारी मधु की उपस्थिति में गाय-बैल समेत करीब 100 जानवरों को लंपी वायरस से बचाव को लेकर टीकाकरण किया गया।
खैरा पंचायत की मुखिया ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि जानवरों में तेजी से फैल रहे वायरस से बचाव को लेकर अतिशीघ्र टीकाकरण करवायें। ताकि पालतू जानवरों को भीषण महामारी संक्रमित वायरस से बचाया जा सके।
क्या कहते हैं चिकित्सक
पशुपालन चिकित्सक डॉ सन्तोष कुमार ने कहा कि लंपी वायरस के एक संक्रमण बीमारी है। जो पशुओं में त्रीव गति से फैल रहा है। इस वायरस से बचाव को लेकर संक्रमित पशुओं को अन्य स्वस्थ पशुओं में दूरी बनाये रखना अतिवाश्यक है। इसका लक्षण पशुओं के शरीर में गोल गोल गांठ जैसा होता है। मौके पर समाज सेवी सौरभ कुमार सिंह, केदार प्रसाद, उमेश प्रसाद, संकर प्रसाद, पप्पू प्रसाद, छत्रु ठाकुर, तेजो राम, धरम महतो मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse