टीम एबीएन, दारू (हज़ारीबाग)। झारखंड सरकार एक तरफ जहां बिरहोरों की जीवनशैली को ऊपर उठाने के लिए उन्हें तमाम सुबिधा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं वहीं इरगा पंचायत के बड़वार के बिरोहर टोला में पानी जैसी मूल सुबिधा का भी अभाव है। यहां के बिरहोर टोला में सोलर प्लेट से संचालित पानी की टंकी लगी हुई है, जिससे यहां के बिरहोरों को पेयजल, नहाने, कपड़ा धोने आदि की सुविधा मिलती थी। पर यहां का पानी की टंकी में लगी मशीन पिछले दो वर्षों से खराब पड़ा हुआ है। पर इसकी सुध लेने वाला कोई नही है।
टंकी खराब रहने से यहां पर रहने वाले बीस बिरहोर परिवारों को दूर से पानी लाना पड़ता है, जिससे उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस बारे में सावित्री विरहोर पति रामनाथ विरहोर ने बताया कि पानी टंकी खराब होने की शिकायत कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से किये पर किसी ने भी इसकी सुध नही ली जिस कारण अबतक टंकी में आई खराबी को ठीक नही किया जा सका है।
इस बारे में मुखिया अनिता देवी ने बताया कि उन्हें भी पानी टंकी के खराब होने की शिकायत मिली है जल्द ही इसे ठीक कर दिया जायेगा। अधिकारी और जनप्रतिनिधि भले ही कुछ भी दलील दी पर हक़ीक़त यह है कि आज भी बिरहोरों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए अनेक प्रयास ईमानदारी से करने होंगे तभी उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाया जा सकता है अन्यथा सभी दावे खोखले ही साबित होंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse