इचाक : पंचायत में कार्यरत विभिन्न विभागों के कर्मियों के साथ मुखिया ने की बैठक

 

  • गरीब राशन कार्डधारियों के राशन में कटौती की, तो होगी डीलर पर कार्रवाई

टीम एबीएन, इचाक। अलोंजा पंचायत के मुखिया सकेंद्र प्रसाद मेहता ने पंचायत में स्थित विभिन्न कर्मियों के साथ बैठक की, जिसमें स्कूल के शिक्षक, आंगनबाड़ी, सेविका, स्वास्थ्य केंद्र के एएनएम, जल सहिया, सहिया, रोजगार सेवक, बीएफटी, प्रबंधन समिति अध्यक्ष संयोजिका, कृषक मित्र, पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य के साथ पंचायत भवन में बैठक की गई। 

बैठक में विभिन्न विभागों के कर्मियों से बारी बारी से विभाग की क्रियाकलाप की जानकारी ली। मुखिया ने सभी डीलरों को निर्देश दिया कि प्रति व्यक्ति सभी कार्ड धारियों को 5 किलो अनाज प्रति व्यक्ति देना है और अंत्योदय कार्ड धारी को 35 किलो राशन देना है कटौती नहीं करना है। आंगनबाड़ी सेविका को निर्देश दिया गया कि छुट्टी की सूचना जिस तरह से सीडीपीओ को दी जाती है, उस तरह से मुखिया को भी जानकारी दें। साथ ही बच्चों को पूरा पोषाहार दिया जाये और समय से सेन्टर खोलने का काम करें। 

जलसहिया के बनाये शौचालय की भी जांच की बात कही। वहीं एएनएम लोगों को लगातार अस्पताल खोलने को कहा गया। योग्य कार्ड धारियों का राशन कार्ड से नाम एवं मृतक का नाम हटाने एवं छूटे व्यक्तियों को जोड़ने का डीलरों को निर्देश दिया गया। कृषक मित्रों को निर्देशित किया गया कि सभी ग्रामीणों का केवाईसी करते हुए सुखाड़ योजना से जोड़ने का कार्य करें।

स्कूल में बच्चों को पठन-पाठन कार्य नियमित एवं मध्याह्न भोजन गुणवत्तापूर्ण दिया जाये। सभी उपरोक्त विभागों को कहा गया कि बात की अवहेलना करने वाले कर्मियों के ऊपर करवाई हेतु उच्च स्तरीय पदाधिकारी के पास अनुशंसा की जायेगी। मौके पर उपस्थित ग्रामीण भी मौजूद रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse