एबीएन सेंट्रल डेस्क। फरीदाबाद विजिलेंस विभाग ने सोमवार को चार हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों एक सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर का सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। पकड़े गए सब इंस्पेक्टर की पहचान महेंद्र पाल के रूप में हुई है, जो कि सेक्टर-3 पुलिस चौकी में तैनात था और भैंस चोरी के मामले में कार्यवाही करने के लिए शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना फरीदाबाद विजिलेंस टीम को दी, जिस पर आज योजनाबद्ध तरीके से सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse