टीम एबीएन, गया/ पटना। महा पावन दलाई लामा के संभावित बोधगया आगमन को लेकर सोमवार को जिला प्रशासन के तमाम वरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में बोधगया स्थित तिब्बतियन मोनेस्ट्री के सभागार में महा पावन दलाई लामा के बोधगया में संभावित आगमन कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था तथा अन्य विभिन्न बिंदुओं पर जिले के वरीय पदाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।
मौके पर जिलाधिकारी ने बताया कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में महा पावन दलाई लामा के आगमन की संभावना है। उन्होंने बताया कि दलाई लामा के आगमन के दौरान वह काल चक्र मैदान में विभिन्न बौद्ध धर्म के श्रद्धालुओं को प्रवचन/-टीचिंग का कार्य करवाते हैं। इस स्थिति में काल चक्र मैदान के चारों ओर यातायात व्यवस्था, विधि व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था को संधारित रखना अति आवश्यक है।
डीएम ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बोधगया को निर्देश दिया कि बोधगया के संपूर्ण क्षेत्र तथा काल चक्र मैदान के क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी उपलब्ध रहे, यह सुनिश्चित करायें। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी तथा पुलिस उपाधीक्षक बोधगया को निर्देश दिया कि संयुक्त रूप से संध्या के समय काल चक्र मैदान सहित बोधगया के विभिन्न भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों का जायजा लें, उस दौरान यदि कहीं रोशनी की कमी (ब्लैक स्पॉट) पाई जाती है, तो उन स्थानों पर त्वरित रूप से लाइट लगवायें।
उन्होंने कहा कि काल चक्र मैदान के चारों ओर जितने भी बिजली के पोल हैं, सभी पर अतिरिक्त लाइट लगवायें, जो लाइट खराब है, उसे तेजी से ठीक करवायें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse