राष्ट्रीय कांफ्रेंस का चौथा दिन : इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, आईटी और नर्सिंग के शोधार्थियों ने प्रस्तुत किया शोध पत्र

 

टीम एबीएन, रांची। वाईबीएन विश्वविद्यालय में 9 से 16 दिसंबर 2022 तक 8 दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस के आयोजन का आज यानि 12/12/22 को चौथा दिन था। आज स्कूल आॅफ नर्सिंग, स्कूल आॅफ कंप्यूटर साइंस और आईटी और स्कूल आॅफ इंजीनियरिंग व टेक्नोलॉजी में शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किया। मौके पर विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विश्वविद्यालय से दिग दिगंतर के विद्वतजन, शिक्षाविद और गुणी शोधार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। अपने संबोधन में विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी इ दीपक कुमार ने सभी महानुभावों का आभार प्रकट करते हुए उनका आभार प्रकट किया एवं सभी शोधार्थियो को शुभकामनाएं दी।

आज का थीम आफ टॉपिक कंप्यूटर साइंस व आईटी और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के लिए रीसेंट ट्रेंड इन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी , इम्पोर्टेन्स आफ कंप्यूटर साइंस एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी इन रिसर्च इनोवेशन था साथ ही नर्सिंग के लिए इम्प्लिकेशन्स आफ मल्टीडिसिपिलिनरी रिसर्च इन स्ट्रेंग्थेनिंग नर्सिंग प्रैक्टिस, सिग्नीफिकेन्स आफ मेन्टल हेल्थ इन लाइफस्टाइल मॉडिफिकेशन था। इस राष्ट्रीय कन्फ्रेस में विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधी के रूप में डॉ टी वेनुमाधव प्रिंसिपल आडीशंकरा इंस्टिट्यूट आफ टेक्नोलॉजी आंध्र प्रदेश, डॉ घनश्याम दास प्रोफेसर एंड एसोसिएट डीन पीजी डिपार्टमेंट आफ मटेरियल एंड मेटॉलॉजिकल इंजीनियरिंग एनआईएएमटी रांची, डॉ चंदन कुमार एसोसिएट प्रोफेसर बीआईटी सिंदरी धनबाद, डॉक्टर एस एस त्रिपाठी एसोसिएट प्रोफेसर डिपार्टमेंट आफ इसीइ बीआईटी मिश्रा रांची, डॉ प्रशांत प्रसून एसोसिएट प्रोफेसर सेंट्रल यूनिवर्सिटी रांची, प्रोफेसर डॉ अनुपमा विजय ओका प्रिंसिपल रिद्धि विनायक कॉलेज आफ नर्सिंग महाराष्ट्र, डॉ राजेश जी कौननूर प्रोफेसर कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल कॉलेज आॅफ नर्सिंग पटना बिहार ने अपने बहुमूल्य व्याख्या तथा शोध अनुभवो को साझा किया।

मौके पर स्कूल आफ नर्सिंग डीन डॉ ए सुमति , स्कूल आफ कंप्यूटर साइंस व आईटी डीन इंचार्ज मिस्टर रितेश निराला और स्कूल आफ इंजीनियरिंग व टेक्नोलॉजी डीन इंचार्ज डॉ.अंजनी कुमार सिंह ने भी अपने बहुमूल्य व्याख्या तथा शोध अनुभवो को साझा किया। राष्ट्रीय कंफ्रेस के चौथे दिन का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। मौके पर कांफ्रेंस संचालक डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि यह कांफ्रेंस मल्टीडिसिपिलिनरी अप्रोच के साथ साथ मल्टी डायनामिक कीनोट स्पीकर्स के जमावड़ा से वाईबीएन यूनिवर्सिटी धन्य हो गया। साथ ही डॉ आशीष सरकार, मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी इ दीपक कुमार, प्रबंधन समिति, फैकल्टी स्टाफ सहित सभी विद्यार्थियों का प्रतिभागी बना रहा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse