कोडरमा : बेकरी फूड बना रहे मिल्स नमकीन यूनिट का भ्रमण

 

टीम एबीएन, कोडरमा। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग योजना के अंतर्गत डोमचांच प्रखंड के शिव सागर रोड स्थित बेकरी फूड निर्माण कर रहे मिल्स नमकीन यूनिट का भ्रमण किया गया, जहां संचालक प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग योजना की संपूर्ण जानकारी दी गयी। इस योजना का क्रियान्वयन मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड (उद्योग विभाग) कर रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लघु एवं खाद्य उद्यमों को बढ़ावा देना है।  
क्या कहते हैं संचालक 
संचालक मनोहर मेहता ने बताया कि वे नमकीन निर्माण का कार्य कर रहे हैं। लेकिन कुछ मशीन की कमी है। मौके पर जिला रिसोर्स पर्सन अभिषेक कुमार ने बताया कि योजना के तहत वैसे उद्यमी जो पहले से अपना यूनिट चला रहे हैं या नया यूनिट शुरू करना चाहते हैं उन्हें उन्नयन के लिए भी सहायता दी जाती है। साथ ही 35 प्रतिशत का अनुदान भी सरकार की तरफ से दिया जाता है। मौके पर प्रखंड उद्यमी समन्वयक आशुतोष कुमार सिन्हा, सूरज गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse