विधायक ममता देवी प्रकरण : आज सुनवाई तली, अब सजा पर फैसला कल

 

  • दुमका, मधुपुर, बेरमो और मांडर में अबतक हो चुके हैं उपचुनाव, अब पांचवें उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज

टीम एबीएन, रामगढ़/ रांची। इस विधानसभा में अब तक झारखंड में 4 उपचुनाव हो चुके हैं। दुमका, मधुपुर, बेरमो और मांडर में उपचुनाव हुए हैं, जिसमें महागठबंधन को जीत मिली है और यदि रामगढ़ में उपचुनाव होता है तो यह पांचवां होगा। लेकिन विधायकी जाने के बाद उपचुनाव होंगे। ऐसे में यह कहना जल्दबाजी होगी कि पहले की स्थिति में चुनाव लड़ा जायेगा या फिर से गठबंधन के द्वारा ही दोनों पक्ष लड़ेंगे। यह तो 12 दिसंबर के बाद ही फैसला हो पायेगा। लेकिन यदि चुनाव हुआ तो वर्तमान गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के लिए फिर से चुनौती जरूर रहेगी क्योंकि पिछली बार लगातार तीन बार भारी मतों से विजयी हुए चंद्र प्रकाश चौधरी अपनी पत्नी को जिताने में असफल हुए थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse