सिंगापुर से पटना लौटे तेजस्वी, बोले- लालू जी ठीक हैं, बहन की भी रिकवरी तेज...

 

टीम एबीएन, पटना। सिंगापुर में पिता लालू प्रसाद यादव के सफल किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन के बाद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव रविवार की शाम पटना पहुंच गये। पटना पहुंचते ही तेजस्वी यादव ने लालू यादव के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि लालू जी का सफल ऑपरेशन हुआ। अब नया किडनी भी काम करना शुरू कर चुका है। बहन की भी रिकवरी अच्छे से हो रही है।

वहीं पटना लौटते ही तेजस्वी यादव ने कुढ़नी उपचुनाव में महागठबंधन की हार पर बयान देते हुए कहा कि चुनाव में हार-जीत होती रहती है, कौन घबरा रहा है। कुढ़नी में लोकल इश्यूज पर चुनाव था। 15 साल से आरजेडी भी हार रही थी। लेकिन, पिछले दो बार से राजद विधानसभा चुनाव में सिंगल लार्जेस्ट पार्टी बनी हुई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि देश का चुनाव गरीबी महंगाई बेरोजगारी इश्यू पर होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse