टीम एबीएन, पदमा (हजारीबाग)। प्रखंड अंतर्गत ग्राम सरैया के बगीचा मैदान में पदमा प्रखंड पासवान समिति की एक बैठक हुई जिसमें 18 दिसंबर को पासवान महासम्मेलन कोडरमा में होने जा रहे सम्मेलन में भाग लेना हेतु चर्चा की गयी। बैठक में पासवान समाज की समाज की कुर्तियां, एकजुटता की कमी एवं शिक्षा पर बल दिया गया।
निर्णय लिया गया कि 18 दिसंबर को पदमा प्रखंड से भारी संख्या में लोग कोडरमा जायेंगे और सम्मेलन को सफल बनायेंगे। इस अवसर पर पदमा प्रखंड पासवान समिति के अध्यक्ष सुरेश पासवान, बरही प्रखंड के दिलों पासवान, कार्तिक पासवान, रामकृपाल पासवान, पदमा पदमा प्रखंड के जगरनाथ पासवान, बिंदु पासवान, सुधीर पासवान, प्रकाश कुमार पासवान, राजू पासवान, निरंजन पासवान, रंजीत पासवान, मंटू कुमार, केदार पासवान इत्यादि अन्य लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse