बरही : अज्ञात वाहन की चपेट में आया स्कूटी सवार युवक, मौत

 

  • बरही के कोरियाडीह गांव का रहने वाला है मृत युवक

टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 2 पंचमाधव में जरहिया मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक कोरियाडीह निवासी 40 वर्षीय राजकुमार प्रसाद पिता बद्री महतो है। 

मृत युवक कारियातपुर से बरही की ओर जा रहा था, इसी दरम्यान सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गयी। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि फोर लेन निर्माण करा रही कंपनी की लापरवाही के कारण लगातार दुर्घटना हो रही है। सड़क निर्माण करा रही कम्पनी ओवरब्रिज निर्माण कराते हुए एनएच को वन-वे कर दिया गया है, जिसके कारण सड़क दुर्घटना हो रही है। 

घटना की जानकारी मिलते ही बरही पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी ललित कुमार, कोबरा के इंस्पेक्टर सह पीआरओ पंकज कुमार यादव, चौकीदार महादेव यादव घटनास्थल पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ललित कुमार ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवार को जो भी सरकारी लाभ सम्भव हो पायेगा, निश्चित तौर उन्हें सहयोग प्रदान करवाने का प्रयास किया जायेगा। 

इधर, धनवार पंचायत के मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि इस सड़क पर निर्माण करा रहे कंपनी की लापरवाहियों का नतीजा है,परन्तु एनएचएआई व प्रशासनिक अधिकारी उसके लापरवाहियों से बेखबर है। प्रशासन मामले को गंभीरता से नही ले रही है जिसके कारण लगातार दुर्घटना हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य करा रही कंपनी पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर करवाई करे। 

मौके पर सांसद प्रतिनिधि डोमन पांडे, छोटन गोप, प्रकाश साव, बिनोद प्रसाद, गणेश यादव, महेश प्रसाद, वार्ड सदस्य मंजूर अंसारी, सिकेंदर प्रसाद, चौकीदार महादेव यादव, संतोष प्रसाद, बिनोद राणा, बिरेंद्र प्रसाद, विकास प्रसाद, महेश प्रसाद, दिनेश प्रसाद, योगेंद्र साव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse