टीम एबीएन, दारू (हज़ारीबाग)। अंचलाधिकारी नीतू कुमारी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने दारू साप्ताहिक बाजार में बेतरतीब खड़े वाहनों की जांच पड़ताल करने के बाद कुल अठारह वाहनों से 80 हज़ार रुपये का जुर्माना लगाया।
इस बारे में अंचलाधिकारी ने बताया कि दारू साप्ताहिक बाजार में वाहन को सड़क किनारे जैसे तैसे खड़ा कर दिया जाता है जिससे आये दिन यहां पर सड़क दुर्घटना होते रहती है साथ ही सड़क जाम की स्तिथि बनी रहती है। इसी के कारण गुरुवार को झुमरा सप्ताहिक हाट और रविवार को दारू बाजार में वाहनों की जांच कर उनपर जुर्माना लगाया गया।
अंचलाधिकारी ने बताया कि इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी। इसलिए जो लोग बाजार में वाहनों को गलत ढंग से खड़े करते है वे सचेत हो जाये, अन्यथा आगे भी इस तरह की करवाई जारी रहेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse