टीम एबीएन, रांची। रांची के सांसद संजय सेठ ने रविवार को मोराबादी मैदान में तीन स्थानों पर नागरिकों के साथ चाय पर चर्चा की। इस दौरान सांसद ने रांची में बेहतर कानून व्यवस्था, बेहतर नागरिक सुविधाएं मुहैया कराने, बिजली सहित अन्य मुद्दे, जो रांची को एक बेहतर शहर बना सकते हैं, इस पर सभी नागरिकों के विचार लिये।
सांसद ने इस चर्चा में कहा कि यह अच्छी बात है कि हम सरकार से भी बेहतर की उम्मीद करते हैं और सरकार को इस दिशा में काम करना चाहिए। रांची, झारखंड की राजधानी है। यह और बेहतर बन सके, यहां बेहतर नागरिक सुविधाएं मुहैया हो सके, कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी हो, इस तरफ सरकार को काम करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह शहर हमारा अपना शहर है। हमारी मातृभूमि है, इस लिहाज से हम नागरिकों का भी कर्तव्य बनता है कि शहर को बेहतर बनाने में हम सब अपना योगदान दें। उन्होंने नागरिकों से संवाद के क्रम में उनके बहुमूल्य विचार लिये। चाय पर चर्चा के बाद सांसद ने बताया कि अभी तक उन्होंने रांची के 22 ऐसे स्थानों को चिन्हित किया है, जहां रविवार की सुबह में चाय पर चर्चा होगी। आज उसकी शुरुआत की गई है और फिर प्रत्येक रविवार को रांची के किसी अन्य मैदान में ऐसे ही नागरिकों के साथ संवाद का कार्यक्रम किया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse