टीम एबीएन, रांची। वाईबीएन विश्वविद्यालय में 9 से 16 दिसम्बर 2022 तक 8 दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के आयोजन का आज यानि 11/12/22 को तीसरा दिन था। आज स्कूल ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट, स्कूल ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड एनिमल हस्बेंडरी और स्कूल ऑफ़ लॉ में शोधार्थियो ने अपने शोध पत्र को प्रस्तुत किया। मौके पर विवि परिसर दिग दिगंतर के विद्वत जनों, शिक्षाविदों, गुणी शोधार्थियों का साक्षी बना। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अपने संबोधन में विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी इ० दीपक कुमार ने सभी महानुभावों का आभार प्रकट करते हुए उनका आभार प्रकट किया एवं सभी शोधार्थियों को शुभकामनाएं दी।
इस राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि के रूप में डॉक्टर राम उद्देश्य सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट ओएसडी रिसर्च पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी पटना बिहार, प्रोफेसर डॉक्टर भगवान सिंह प्रोफेसर एंड इंडियन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड हेड डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एसएमएस सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड, डॉ बृजमोहन पांडे डिपार्टमेंट ऑफ लॉ त्रिपुरा सेंट्रल यूनिवर्सिटी त्रिपुरा, डॉ राजेश कुमार मिश्रा प्रिंसिपल विश्वनाथ सिंह इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडीज मुंगेर बिहार, डॉ सुबीर कुमार एसोसिएट प्रोफेसर एनएलयू रांची, प्रोफेसर डॉक्टर आर एन एस यादव, डायरेक्टर मिलेनियम ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट भोपाल मध्य प्रदेश, डॉ दिव्यांशु शेखर सीनियर साइंटिस्ट एंड हेड के वी के जाले दरभंगा बिहार, मिस्टर विजय भगत सेक्रेटरी एमएएसएस रांची झारखण्ड ने अपने बहुमूल्य व्याख्या तथा शोध अनुभवों को साझा किया।
आज वाईबीएन विश्वविद्यालय की स्कूल ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड एनिमल हस्बेंडरी डीन डॉ अर्पणा शर्मा ने अपना प्रथम पुस्तक जिसका नाम पेडागोगी ऑफ़ लाइफ साइंस टीचिंग का लोकार्पण भी किया। इस उपलब्धि के लिए वाईबीएन विश्वविद्यालय के फाउंडर -चेयरमैन रामजी यादव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार, वीसी प्रो डॉ एसपी यादव , रजिस्ट्रार डॉ श्रीरमन दुबे, डिप्टी रजिस्ट्रार संजय तिवारी एवं विश्वविद्यालय के तमाम डीन एवं प्रिंसिपल ने डॉ अर्पणा शर्मा को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
मौके पर स्कूल ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट डीन डॉ ब्रजेश कुमार सिंह, स्कूल ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड एनिमल हस्बेंडरी डीन डॉ अर्पणा शर्मा और स्कूल ऑफ़ लॉ डीन डॉ शामी केश रॉय ने भी ने अपने बहुमूल्य व्याख्या तथा शोध अनुभवों को साझा किया। राष्ट्रीय कंफ्रेस के तीसरे दिन का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर कंफ्रेंस संचालक डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि यह कांफ्रेंस मल्टीडिसिपिलिनरी के साथ साथ मल्टी डायनामिक कीनोट स्पीकर्स का जमावड़ा से वाईबीएन यूनिवर्सिटी बाग बाग हो गया। साथ ही डॉ आशीष सरकार, मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी इ० दीपक कुमार, प्रबंधन समिति, फैकल्टी स्टाफ सहित सभी विद्यार्थियों का प्रतिभागी बना रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse