टीम एबीएन, कोडरमा। संकुल केंद्र कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया में संकुल के सारे विद्यालयों के छात्रों का एक दिवसीय व्यक्तित्व विकास वर्ग का आयोजन किया गया। इस वर्ग में 100 से ज्यादा भैया और लगभग 16 आचार्य उपस्थित थे। उद्घाटन सत्र में दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय के कोषाध्यक्ष नवल कुमार, प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहु व जयनगर के प्राचार्य राजकुमार ने संयुक्त रुप से किया।
मंचासीन पदाधिकारियों का परिचय आचार्य प्रदीप कुमार ने कराया। सर्वप्रथम कबड्डी की प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें अंत तक अजेय रहते हुए कैलाश राय विद्या मंदिर के भैया प्रथम स्थान पर रहे। वहीं भामाशाह सरस्वती विद्या मंदिर बरही को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। पश्चात् गणित दौड़ की प्रतियोगिता दो वर्गों में संपन्न हुई, जिसमें भैया दुर्गेश वैभव (कैलाश राय) प्रथम स्थान पर रहे। दूसरा स्थान शिवतारा विद्या मंदिर के विकांसु शाह को मिला।तीसरे स्थान पर सरस्वती शिशु मंदिर, जयनगर के भैया मनीष कुमार रहे।
तीसरी प्रतियोगिता प्रश्न मंच की थी जो बाल वर्ग व किशोर वर्ग के लिए थी। इसमें बाल वर्ग में तीनों स्थान कैलाश राय के भैया क्रमशः अमन राज, रौनक राज व नंदकिशोर प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। किशोर वर्ग में पहला व दूसरे स्थान पर कैलाश राय के विकास व हर्ष को मिला वहीं तीसरे स्थान भामाशाह बरही के कुंदन केसरी को मिला। गणित दौड़ बाल वर्ग की प्रतियोगिता में पहला स्थान भामाशाह के प्रिंस कुमार को मिला।
वहीं दूसरा और तीसरा स्थान कैलाश राय के भैया चिन्मय प्रकाश और रौनक राज को मिला। चौथी प्रतियोगिता मासिक गीत गायन की थी जो सिर्फ शिशु वर्ग के लिए थी। इसमें कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के भैया प्रथम स्थान पर रहे वहीं शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।समापन सत्र में सभी विजेताओं एवं उप विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। मौके पर उपस्थित कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के अध्यक्ष नारायण सिंह ने उपस्थित भैया को आशीर्वचन देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेनी है बड़ी बात होती है।
आभार ज्ञापन प्रभारी मनोज कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य डाॅ०धीरेंद्र कुमार सिंह, नीरज कुमार, रामानुज पांडे, वीरेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र प्रसाद, कुमार मुरलीधर, उमाशंकर कुमार, अजय झा, पवन शर्मा, दीपक कुमार विश्वकर्मा, संजय महतो, कुमारी रानी प्रसाद, श्वेता श्रीवास्तव, शर्मिष्ठा साहा, सोनी कुमारी, चंद्र कावेरी निहाल, अनीता ठाकुर, गीतांजलि शर्मा आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse