टीम एबीएन, रांची। लालपुर स्थित बीआईटी एक्सटेंशन सेंटर में 13 से 17 दिसम्बर के बीच कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। इसका उद्देश्य छात्रों को डेटा साइंस के बारे में प्रशिक्षित करना है। कार्यशाला का नेतृत्व कंप्यूटर सांइस की विभागाध्यक्ष डॉ वंदना भट्टाचार्जी करेंगी। अब तक 50 से ज्यादा बच्चों ने इसमें भाग लेने के लिए नामांकन दर्ज कराया है। कार्यशाला में कुल 15 सेशन होंगे। हर दिन तीन सेशन चलेगा।
11 सेशन सैद्धांतिक होंगे और चार प्रायोगिक। यह जानकारी सौमित्रो चक्रवर्ती ने दी। कार्यशाला के संयोजक डॉ पार्थो सारथी विष्णु, डॉ उमेश प्रसाद और सौमित्रो चक्रवर्ती हैं। कार्यशाला में आईआईटी इलाहाबाद के डॉ मनीष कुमार, आईआईटी बीएचयू के डॉ पीके मिश्रा और एनआईटी दुर्गापुर के प्रो सहानी शामिल होंगे। सभी छात्रों को छात्रो को डेटा साइंस के बारे में प्रशिक्षित करेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse