बोकारो : तारा मंडल के अर्धनिर्मित भवन का होगा कायाकल्प

 

  • उपायुक्त कुलदीप चौधरी, डीडीसी कीर्तीश्री, अपर नगर आयुक्त चास अनिल सिंह, अपर समाहर्ता सादात अनवर समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण 
  • संबंधित अधिकारियों को दिया जरूरी दिशा-निर्देश, प्राकल्लन तैयार कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा

 

टीम एबीएन, बोकारो/ रांची। जिले के सदर अस्पताल में मोड्यूलर ओटी का निर्माण, खेल को खिलाड़िय़ों के प्रोत्साहन को लेकर स्टेडियम निर्माण, मरीजों की सहूलियत को लेकर फिल्ड (फ्लैक्सिबल) होस्पिटल का निर्माण किया जाना है। इसको लेकर उपायुक्त कुलदीप चौधरी, उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री, अपर नगर आयुक्त चास अनिल कुमार, अपर समाहर्ता सादात अनवर समेत अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थलों का शनिवार को निरीक्षण किया।

इस क्रम में उपायुक्त कुलदीप चौधरी अधिकारियों के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। मोड्यूलर आपरेशन थेटर (एमओटी) निर्माण को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा – निर्देश दिया। इसी क्रम में अस्पताल परिसर समीप प्रस्तावित फिल्ड (फ्लैक्सिबल) होस्पिटल निर्माण को लेकर भूमि का भी निरीक्षण किया। उपायुक्त एवं अधिकारियों के टीम ने सूचना भवन समीप अर्धनिर्मित तारा मंडल का भी निरीक्षण किया। उपायुक्त ने भवन को इस्तेमाल में लाने को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा- निर्देश दिया। उन्होंने तारा मंडल के आधारभूत संरचना का जायजा लिया। साथ ही आसपास की खाली भूमि को भी देखा। 

उपायुक्त ने अपर समाहर्ता को भूमि से संबंधित दस्तावेज की जांच करने, भवन प्रमंडल के अभियंता को भवन से संबंधित दस्तावेज की जांच करने एवं डीसी कार्यालय समीप मुख्य सड़क से तारा मंडल तक बड़ी सड़क निर्माण एवं नाले के निर्माण को लेकर संबंधित अभियंता को प्राकल्लन तैयार करने को कहा। उपायुक्त ने कहा कि अर्धनिर्मित संरचना (तारामंडल) को जल्द पूरा करने के दिशा में कार्य शुरू किया जायेगा।

आगे उपायुक्त ने सेक्टर वन बी स्थित तिरंगा पार्क समीप पांच एकड़ भूमि का भी जायजा लिया। भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने डीडीसी, एसी को जरूरी दिशा-निर्देश दिया। उपायुक्त व टीम ने अग्रसेन भवन समीप विद्यालय के खाली पड़ी भूमि का भी जायजा लिया। विद्यालय परिसर को लेकर बीएसएल प्रबंधन से पत्राचार करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त व टीम ने सेक्टर छह स्थित बोकारो स्टील कालेज परिसर में बने अनुसूचित जनजाति छात्रावास का भी निरीक्षण किया। उपायुक्त ने छात्रावास के सौदर्यीकरण, मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने, रंग- रोगन आदि कराने को लेकर जिला कल्याण पदाधिकारी सुदीप एक्का एवं भवन प्रमंडल विभाग के अभियंता को जरूरी निर्देश दिया।  

मौके पर नोडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एनपी सिंह, विशेष पदाधिकारी विवेक सुमन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल भारती, सीएसआर के नोडल पदाधिकारी शक्ति कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse