टीम एबीएन, चाईबासा-चक्रधरपुर/रांची। चाईबासा जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को कामयाबी हाथ लगी है। जबकि आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को हेलिकाॅप्टर से बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया। घायल जवान पुलिस निरीक्षक प्रभाकर साहनी है। रेंगाड़हातु से तुम्बाहाका जाने वाली मार्ग पर नक्सलियों ने प्रेशर बम लगा रखा था। जिसकी चपेट में आने जवान प्रभाकर साहनी घायल हो गए थे।
वहीं शनिवार सुबह गोइलकेरा थाना क्षेत्र के जंगलों में पुलिस व सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए 10 आईईडी बमों को बरामद किया गया। वहीं इलाके में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार अनुमंडल के नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कुईड़ा पंचायत अंतर्गत ईचाहातु गांव के पास जंगलों में सीआरपीएफ 60 बटालियन और झारखंड पुलिस नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रही थी। नक्सलियों ने यहां सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से आईईडी बमों को सीरीज में बिछा रखा था। लेकिन पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए बमों को बरामद कर लिया। पुलिस सभी आईईडी बम को बरामद कर सर्च अभियान चला रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse