टीम एबीएन, चाईबासा/ रांची। चाईबासा में सर्च आॅपरेशन के दौरान आइइइडी ब्लास्ट में कोबरा का एक जवान घायल हो गया है। इसके बाद हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर रांची लाया गया। रांची लाने के बाद रनवे पर सीआरपीएफ जवान के साथ-साथ डॉक्टरों की टीम एंबुलेंस के साथ मौजूद थी। घायल जवान को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार घायल जवान का नाम प्रभाकर साहनी है। प्रभाकर साहनी सीआरपीएफ के 209 बटालियन का जवान है। मिली जानकारी के अनुसार उसके पांव में स्पिंटर लगा है। सीआरपीएफ के जवान को बेहतर इलाज के लिए मेडिका में भर्ती किया गया है। बता दें कि पश्चिम सिंहभूम के रेंगड़ा में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दरमियान नक्सलियों द्वारा बिछाया गया आईईडी ब्लास्ट हो गया। जिसमें सीआरपीएफ कोबरा के जवान गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।
वहीं, हेलीकॉप्टर आने के दौरान थोड़ी देर के लिए हेलीकॉप्टर खेल गांव हेलीपैड की जगह पास के ही आर्मी हेलीपैड पर उतर गया। जिससे थोड़ी देर के लिए सीआरपीएफ के जवान और डॉक्टरों की टीम को इंतजार करना पड़ा। लेकिन जैसे ही सूचित किया गया कि खेल गांव हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर को लैंड करना है। इसके बाद हेलीकॉप्टर का लैंडिंग को खेल गांव में कराया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse