बोकारो : बारातियों के पटाखे से 8 दुकानों में लगी आग, 10 लाख से ज्यादा की क्षति

 

टीम एबीएन, बोकारो। जिले में 8 दुकानों में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों का नुकसान हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची 4 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

8 दुकानों में लगी आग : मामला जिले के सेक्टर-6 का है। बताया जा रहा है कि बाराती पटाखा फोड़ते हुए इस रास्ते से गुजरे थे। इस दौरान पटाखे की चिंगारी झोपड़ी में लग गई। झोपड़ी में लगी आग ने 8 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण सभी दुकानें जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने जब तक आग बुझाई तब तक दुकानें जलकर स्वाहा हो चुकी थी। आग इतनी भयानक थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी थी। वहीं, दुकान जलने से 10 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान बताया जा रहा है।
श्रृंगार की दुकान चलाने वाली रोशनी ने बताया कि रात में ही दुकान में 9000 रुपये कैश रखा था। दुकान के सामान के साथ पैसे भी जल गये। वहीं, स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि इस घटना की जानकारी उन्हें देर रात लगभग 1 बजे मिली तब तक आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया था। दुकानदारों ने कहा कि हमारे पूरे परिवार की रोजी रोटी पर संकट आ गया है। हमने अपनी पूंजी गंवा दी है। हम इससे कमाई करते थे तो पूरा परिवार चलता था। सरकार से आग्रह है कि हमारी मदद करें ताकि हम दोबारा अपने पैरों पर खड़ा हो सकें और परिवार चला सके।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse