बिष्णुगढ़ : कस्तूरबा विद्यालय में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

 

टीम एबीएन, बिष्णुगढ़। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय विष्णुगढ़ में सड़क यातायात सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर  शपथ ग्रहण दिलवाया गया। जिसमें विद्यालय के शिक्षक शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को सड़क यातायात नियमों के तहत सड़क पर चलने व अन्य सगे सम्बंधियों को हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करवाने। शपथ दिलवाया गया। सड़क सुरक्षा नियमों को खुद पालन करने के साथ परिजनों दोस्तों को  सड़क सुरक्षा के नियमों के तहत दो पहिया और चार पहिया वाहन चालन के वक्त सुरक्षा के सभी नियमों पर ध्यान रखने की अपिल  करने का शपथ लिया। दो पहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट का प्रयोग, चार पहिया  वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट का प्रयोग  करने, वाहन चलाते वक्त मोबाइल का प्रयोग नहीं करने, शराब पीकर  वाहन नहीं चलाने, गति सीमा से अधिक तेज  गति से वाहन नहीं चलाने के अलावे यातायात सुरक्षा के कई बिन्दुओं का पालन करने और दूसरों को भी पालन करवाने की शपथ ली। 
विदित हो कि यातायात नियमों की अनदेखी के वजह से प्रत्येक वर्ष कई वाहन दुर्घटना में लोगों की जान चली जाती है, जागरूकता हीं बचाव है, के उदेश्य से नई पीढ़ियों को कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन हेठली बोदरा प्राथमिक विद्यालय मे भी हुआ यहां के शिक्षक शिक्षिका व छोटे छोटे बच्चों। ने भी यातायात नियम को पालन करने का शपथ लिया। कार्यक्रम मे कस्तूरबा विद्यालय के सुनीता गुप्ता, ज्वेलन कुजूर के अलावे कई शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे। हेठली बोदरा प्राथमिक विद्यालय के रामदेव रॉय, मधुमिता पाठक, रिंकू कुमारी व बच्चे उपस्थित थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse