टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। पुनाई पंचायत के मुखिया अनिल कुमार देव ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिउज पुनाई का निरीक्षण किया। विद्यालय निरीक्षण के दौरान बच्चों ने निम्न गुणवत्ता का भोजन देने का लगाया आरोप। इस बात को सुनकर मुखिया काफी नाराज हुए और खाना की जांच करने पर बच्चों की शिकायत की सही पाया।
इस बारे में मुखिया ने बताया कि विद्यालय में स्कूली बच्चों को अधिकांश भात, साग और मूली की सब्जी दी जा रही है अंडा भी नियमित रूप से नही दिया जा रहा है जो कि सरासर गलत है। मुखिया ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक और विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष मंजू देवी पर कार्य में लापरवाही बरतते हुए पोषाहार की राशि में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। मुखिया ने विद्यालय की अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग करते हुए प्रबंधन समिति की नई अध्यक्ष चुनने की मांग विभाग की संबंधित अधिकारियों से की है साथ ही उन्होंने विद्यालय में नियुक्त शिक्षक द्वारा भी अपने कार्य में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse