टीम एबीएन, बड़कागांव। थाना क्षेत्र के हजारीबाग रोड के ग्राम बरवाडीह भोक्ता स्थान के समीप मोटरसाइकिल सवार एवं हाईवा के बीच अहले सुबह हुई टक्कर में मोटरसाइकिल सवार ग्राम पकरी बरवाडीह निवासी निर्मल कुमार पिता बुधन साव की घटनास्थल पर ही जलने से मृत्यु हो गई।
मोटरसाइकिल सवार युवक की एकाएक छरी लदा हाईवा से हुई जोरदार टक्कर के पश्चात दोनों वाहनों में आग लग गई और निर्मल कुमार की मृत्यु जलने से घटनास्थल पर ही हो गई जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सूचना पाकर विधायक अंबा प्रसाद घटनास्थल पर पहुंची। विधायक ने मृतक के घर पहुंच कर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की व ढाढ़स बंधाया।
स्थल पर विधायक अंबा प्रसाद ने प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार पांडे, पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी नीरज सिंह समेत अधिकारियों के साथ बैठक की। विधायक की मांग पर मृतक के परिजनों को हर सरकारी मदद व सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। वार्ता व आश्वासन के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल हजारीबाग ले जाया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse